आज के बॉलीवुड समाचार: 08 सितम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

अक्षय कुमार की मां का निधन

Akshay Kumar’s mother passed away

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है. उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है.

मशहूर हॉलीवुड एक्टर माइकल के विलियम्स का निधन

Famous Hollywood actor Michael K Williams passes away

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल के विलियम्स का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. फिलहाल उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।

मुनमुन सेन के घर में 15 लोगों ने घुसपैठ कर उनके सहायकों को पीटा

4 Arrested For Intruding Actor-Politician Moon Moon Sen’s Kolkata Home

अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मुनमुन सेन के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था। जिसके बाद उन्होंने उनके सहायकों को पीटा, वही कोलकाता पुलिस ने इस समूह से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

अमूल माचो ने लक्स कोज़िक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Amul Macho files a complaint against Lux Cozi

वरुण धवन इन दिनों अपने एक कमर्शियल एड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आ रहे हैं। विज्ञापन को अमूल माचो ने उन्हीं के एक एड का कॉपी बताया है। कंपनी का आरोप है कि वरुण धवन का यह कमर्शियल साल 2007 में आए उनके एड टोइंग अंडरवियर एड से मिलता- जुलता है.

टाइगर श्रॉफ ने मिलाया महेश बाबु संग हाथ

Tiger Shroff and Mahesh Babu will soon share screen

बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही पान बहार की इलायची का एड करते दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस एड फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू भी दिखाई देंगे। यह पहला मौका है जब महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ ने किसी प्रोजेक्ट मे साथ काम किया है. 

Related posts