आज के बॉलीवुड समाचार: 09 अगस्त 2021

Top 5 NewsTop 5 News

‘प्रतिज्ञा’ शो के ठाकुर सज्जन सिंह का निधन

Veteran Actor Anupam Shyam Dies At 63

छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे.

रोहित शेट्टी के शो से आस्था गिल हुईं एलिमिनेट

Aastha Gill gets eliminated

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में रविवार को शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है. इस बार शो से बाहर हो गई हैं आस्था गिल। शो से एलिमिनेट होने के बाद से ही आस्था सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं वही फैंस ने उनका एलिमिनेशन गलत बताया है.

‘बिग बॉस का सीजन 15 ओटीटी पर हुआ शुरू

Season 15 of ‘Bigg Boss’ begins on OTT

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 शुरू हो चूका है. बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकते है.

इस बीमारी से जूझ रहे बिग बॉस फेम अभिनव शुक्ला

Bigg Boss fame Abhinav Shukla is battling this disease

खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे अभिनव शो के मजबूत कंटेस्टेंट में से एक है. इस शो में टास्क के दौरान अभिनव ने पहली बार खुलासा हुआ कि उन्हें बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक नाम का डिसऑर्डर है जिसकी वजह से उन्हें नंबर, अक्षर को याद रखने में परेशानी होती है.

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा से करोड़ों की ठगी के मामले में होगी पूछताछ

Shilpa Shetty and her mother Sunanda will be questioned in the case of cheating of crores

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. दरअसल शिल्पा और उनकी मां पर वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया गया है. शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related posts