आज के बॉलीवुड समाचार: 10 अप्रैल 2021

Bollywood newsBollywood news

बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं चैत्रा कोटूर ने की आत्महत्या की कोशिश

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक और कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं चैत्रा कोटूर ने खुदखुशी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने घर पर ही फिनायल पीकर जान लेने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद ही चैत्रा को अस्पताल ले जाया गया है और अभी उनरी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूल में मस्ती करते हुए रुबीना दिलैक ने शेयर की हॉट तस्वीरें

रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में रुबीना ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरे शेयर की है, जिनमें वो पूल में बिकनी पहने मस्ती करती नजर आई. इन तस्वीरों की एक और खास बात यह है कि रुबीना की ये हॉट तस्वीरें उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं.

अरशद वारसी ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई हैl उन्होंने विलेपार्ले के एक अस्पताल में जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज ली हैl

कोरोना के कारण ‘थलाइवी’ की रिलीज टली

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. बता दें कि फिल्म की नई तारीख का कोई एलान नहीं किया गया है।

बंगाल चुनाव के बीच नुसरत जहां की बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल

बांग्ली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। अपने फोटोशूट मे नुसरत पर्पल गाउन में सिजलिंग पोज देती दिखाई दी. नुसरत की ये तस्वीरें फैन्स खूब पसन्द कर रहे हैं.

Related posts