आज के बॉलीवुड समाचार: 10 जनवरी 2021

BollywoodBollywood

इरफान पठान की डेब्यू फिल्म ‘कोबरा’ का टीजर रिलीज

क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अब सिल्वर स्क्रीन पर कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, इरफान पठान तमिल फिल्म कोबरा से फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। कोबरा में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार चियान विक्रम लीड रोल में नजर आएंगे। लोग इस टीज़र को काफी पसंद कर रहे है.

सलमान खान ने राखी का बेड साफ कर निक्की तम्बोली को सबक सिखाया

रिएलिटी शो में बिग बॉस 14 में हर रोज नए-नए ट्विटस्ट देखने को मिलते हैं। शो के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, राखी सावंत का बेड साफ करते नजर आए। दरअसल, निक्की तम्बोली, राखी का बेड साफ करने से मना कर देती हैं जिसके बाद सलमान खान खुद बिग बॉस के घर में एंटर होकर राखी का बेड बनाते हैं। बेड बनाने के बाद सलमान बोले कोई काम छोटा नहीं होता।

फिल्म ‘आंखें 2’ की स्टार कास्ट फिर बदली, फिल्म में विलन बनेंगे अमिताभ बच्चन

फिल्म ‘आंखे’ के रीमेक बनाए जाने को लेकर काफी समय से बातें हो रही हैं। ‘आंखें’ के रीमेक ‘आंखें 2’ की कास्टिंग में अब तक कई बदलाव किए जा चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। इसके बाद खबर आई कि सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म में कास्ट किया गया है। ये भी जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और कार्तिक आर्यन काम करेंगे। वहीं, जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

विद्युत जामवाल ने सबसे घातक हथियार से किया स्टंट

बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल अपने ऐक्शन के लिए काफी पॉप्युलर हैं। फिल्मों में अपनी धमाकेदार ऐक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान खींचते हैं। दुनिया में वैसे तो कई खतरनाक हथियार होते हैं लेकिन कहा जाता है कि उरूमी का इस्तेमाल करना सबसे मुश्किल साबित होता है। ऐसे में विद्युत जामवाल ने भी खुद के लिए यहीं चैलेंज तैयार किया है। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह उरूमी का इस्तेमाल कर तेज गति से स्टंट कर रहे हैं। विद्युत जामवाल इतनी आसानी से इस हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे देखकर कोई हैरान रह गया.

टाइगर श्रॉफ के अपकमिंग सांग पर, बहन कृष्णा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने किया कमेंट

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने एक्टिंग के अलावा अपनी सिंगिंग हुनर से फैन्स को हैरान कर चुके हैं। कुछ समय पहले उनका गाना Unbelievable रिलीज हुआ, जिसे उन्होंने खुद गाया था। अब वह एक बार फिर फैन्स के लिए नया गाना Casanova लेकर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस गाने से अपना लुक शेयर किया, जिसपर उनकी बहन कृष्णा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स ने कमेंट किया एबन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लेट्स गो ब्रो।’

Related posts