आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 12 April 2022

Bollywood updatesBollywood updates

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने सनी कपूर संग की सगाई

Filmmaker Guneet Monga engaged to entrepreneur Sunny Kapoor

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने सोमवार को सगाई कर ली. निर्माता ने बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ हुई सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. 

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी

Bachchan Pandey Release on Amazon Prime Video

होली के मौके पर सिनेमा घरों में आयी अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को भारत और दुनियाभर के 240 देशों में 15 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज एक बार फिर टली 

Shahid Kapoor’s Jersey release date postponed again

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी की रिलीज डेट एक बार फ़िर से टल गई है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म ‘केजीएफ 2’ और ‘बीस्ट’ के साथ क्लैश के चलते मेकर्स ने ये फैसला किया है. 

कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं अनुष्का सेन

Anushka Sen to debut in Korean industry

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। अनुष्का ने हाल ही में एक दक्षिण कोरिया की एजेंसी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है. 

कंगना रनौत के ‘लॉकअप’ से ये कैदी हुआ बाहर 

कंगना रनौत के ओटीटी शो ‘लॉकअप से एक ऐसे कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया. इस शो से विनीत कक्कड़ का पत्ता साफ हो गया है। 

Related posts