आज के बॉलीवुड समाचार: 12 मई 2021

Bollywood celebsBollywood celebs

अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की उड़ी अफवाह

महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले ऐक्टर मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया था।  दरअसल, मंगलवार यानी 11 मई को कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन के पोस्ट साझा करने लगे थे। अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं.

टॉम क्रूज ने वापस किया गोल्डन ग्लोब अवार्ड, जानें वजह?

यूएस टेलीविजन नेटवर्क एनसीबी ने गोल्डन ग्लोब्स 2022 की सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है। इस कड़े फैसले के पीछे नैतिक वजह बताई जा रही है। दरअसल, फिल्म और टीवी के एनुएल पुरस्कारों और इसकी विविधता की कमी को देखते हुए नाराजगी है। इसी बीच हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने भी विरोध करते हुए अपने तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड वापस कर दिए।

व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय की कातिलाना अदाएं

Mouni Roy Shared Her Beautiful And Bold Throwback Photo

मौनी रॉय ने अपने वेकेशन की कुछ थोब्रैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो व्हाइट ड्रेस में किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही. उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

कृति सेनन OTT के इस प्लेटफॉर्म से करेंगी अपना डेब्यू?

 कृति सेनन के ओटीटी डेब्यू की खबर तेजी से छाई हुई है. खबरों की माने तो कृति सेनन ने जी5 की अपकमिंग वेब सीरीज रक्तपथ साइन कर ली है. फिलहाल इसके लिए कास्टिंग चल रही है. ऐसे में कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज में कृति सेनन अहम किरदार निभाती दिखेंगी.

एक्टर रवि दुबे हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

टीवी एक्टर रवि दुबे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है. साथ ही रवि ने उन लोगों को अपने सिम्टिम मॉनिटर करने के लिए कहा है जो उनके संपर्क में आए थे.

Related posts