आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 December 2021

Top 5 NewsTop 5 News

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी से पहले की सगाई

Ankita Lokhande, Vicky Jain’s engagement

सीरियल पवित्र रिश्ता स्टार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्मों का आगाज हो चुका है। वही बीते रात अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मेहंदी और इंगेजमेंट सेरेमनी का आयोजन किया गया था.

मिस यूनिवर्स बनीं भारत की हरनाज संधू

India’s Harnaaz Sandhu crowned Miss Universe 2021

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू को मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं। 

करण जौहर लेकर आ रहे हैं नया रिएलिटी शो हुनरबाज

करण जौहर एक नया रियेलिटी शो लेकर आ रहे है जिसमें इंडिया के कोने कोने से आपको टैलेंट नजर आने वाला है। हुनरबाज नाम के इस शो को करण जौहर जज बनने वाले हैं और इसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे.

25 साल की एक्ट्रेस गिरफ्तार

मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने एक 25 साल की एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर अपने घर में काम करने वाली नाबालिक बच्ची के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में इस ऐक्ट्रेस पर बच्ची के कपड़े उतारवाकर उसे टॉर्चर करने का आरोप है। बताया गया है कि वक्त पर काम पूरा नहीं होने से नाराज ऐक्ट्रेस घर में काम करने वाली छोटी बच्ची के साथ मारपीट किया करती थी।

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं नोरा फतेही और गुरु रंधावा? 

Nora Fatehi’s beach pictures with Guru Randhawa go viral

बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी टेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों वह गोवा में समय बिता रहा हैं। खास बात यह है कि गोवा में उनके साथ मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी मौजूद हैं। नोरा फतेही और गुरु रंधावा को साथ देखने के बाद इन दोनों के फैंस का मानना है कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Related posts