आज के बॉलीवुड समाचार: 13 मार्च 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अबतक की सबसे बोल्ड फोटो, Beach Bum लिखकर शेयर की फोटो 

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना बैक साइड दिखाते हुए बीच से एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की स्विमिंग कॉस्टयूम पहन रखी है और उनका बैक दिखा रहीं हैं. तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लिखा- Beach bum. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। 

कभी नोरा फतेही की बेस्ट स्टूडेंट हुआ करती थीं दिशा पटानी

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने शानदार डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं. शायद ही आप इस बात को जानते हो कि नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पटानी को डांस सिखाया करती थी। नोरा को दिशा अपना डांस गुरू मानती हैं।

रश्मि देसाई ने ब्लैक ड्रेस में कराया फोटोशूट, दिखा बोल्ड लुक

एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर अक्सर हॉट एंड बोल्ड फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई. इन तस्वीरों में उनका हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस लुख देखने को मिला।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को मिली नई रिलीज डेट

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशी’  बनकर रिलीज को पूरी तरह से तैयार है लेकिन किसी ना किसी कारण से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल रखी गई थी लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अब इस फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला लिया गया है. 

कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना पर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल किताब ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ के लेखक ने उन पर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर अदालत के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कंगना के खिलाफ कथित जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है.

Related posts