आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 14 April 2022

Bollywood updatesBollywood updates

14 अप्रैल के लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor’s wedding on April 14

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शाद 14 अप्रैल के दिन फाइनली होने जा रही है। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने इस बात की जानकारी खुद दी है. वही कपल की मेहंदी हल्दी सेरेमनी बीते दिन हो चुकी है.

दिव्यांका त्रिपाठी बनीं चैंपियन ऑफ चेंज

Divyanka Tripathi honoured with the Champion of Change Award

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक कलाकार के रूप में उनके योगदान के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा यह सम्मान दिया गया.

कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट बदली

Dhaakad new release date out

साल 2022 में आने वाली कंगना रणौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। यह फिल्म पहले 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म तय तारीख से 7 दिन पहले 20 मई को रिलीज की जाएगी.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे को दिया निकनेम

Bharti Singh-Haarsh reveal their baby boy’s nickname

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया, बेटे के जन्म के बाद अभी तक भारती ने उनकी शक्ल नहीं दिखाई वही ना ही उनका नाम बताया लेकिन भारती ने ये बताया कि वह प्यार से अपने बेटे को गोला बुलाती हैं, जो उनके बेटे का निकनेम है.

Related posts