Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 16 अप्रैल 2021

नहीं रहे अनिल कपूर, राम कपूर ने दी पिता के निधन की जानकारी

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया। अनिल कपूर एक बिजनेस टाइकून थे। उनके निधन का राम कपूर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। इस बात की जानकारी राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर  कर दी.

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के सॉन्ग ‘दिल है दीवाना’ का टीजर रिलीज

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के रोमांटिक सॉन्ग ‘दिल है दीवाना का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में अर्जुन के साथ रकुल की केमिस्ट्री फैन्स को काफी जंच रही है। यह गाना 17 अप्रैल को रिलीज होगा. 

सारा अली खान ने शेयर की वेकेशन की तस्वीर

सारा ने इंस्‍टाग्राम पर अलग-अलग पिक्‍चर्स शेयर की हैं। वह किसी में अजीब सा मुंह बनाती दिख रही हैं तो किसी में अपनी मां और भाई के साथ बर्फ के बीच कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं. सारा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं. 

कुंडली भाग्य की शूटिंग करने के लिए पूरी टीम पहुंची गोवा

मुंबई में कोरोना के कहर को कम करने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार के इस ऐलान के बाद टीवी शोज की शूटिंग को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी इंसान बिना इमरजेंसी के अपने घर से बाहर नहीं जा सकेगा। ऐसे में टीवी शोज के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन में ही बदलाव कर दिए हैं। सीरियल कुंडली भाग्य के सितारे भी आगे की शूटिंग करने के लिए गोवा पहुंचे हैं. 

दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम ने दी कोविड- 19 को मात

बीते दिनों अभिनेत्री तबस्सुम कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने जानकारी दी है कि अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है. 

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago