आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 16 February 2021 

Top 5 NewsTop 5 News

बप्पी लहरी का हुआ निधन 

Bappi Lahiri, Composer-Singer, Dies In Mumbai Hospital At 69

बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनके परिवार ने डॉक्टर को घर बुलाया। लहरी की फिर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उनका निधन हो गया. 

सुहाना खान की तस्वीरें वायरल

Suhana Khan’s stunning look in red saree

बॉलीवुड किंग खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाल साड़ी पहनकर फोटो डाली है और वो फोटो काफी वायरल हो रही है, फैन्स सुहाना की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.

‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट में फिर हुआ बदलाव

Aamir Khan Announces New Release Date For Laal Singh Chaddha

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म मे आमिर खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी. ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिमेनाघरों में रिलीज होगी.

कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने किया ब्रेकअप

जूलिया फॉक्स ने हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है। इसी साल जनवरी में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। डेटिंग के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते थे.

पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने ऐक्टर दीप सिद्धू का हुआ निधन

Actor Deep Sidhu dies in road accident

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने ऐक्टर दीप सिद्धू का रोड ऐक्सिडेंट में निधन हो गया। दीप सिद्धू की गाड़ी का दिल्ली के पास कुंडली बॉर्डर के पास सोनीपत मे ऐक्सिडेंट हुआ , जिसमें मौके पर ही उनकी जान चली गई। दीप स्कॉर्पियो में थे और उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रॉली से हो गई। इस मौके पर दीप सिद्धू के साथ उनकी मंगेतर और ऐक्ट्रेस रीना राय साथ ही थीं. रीना की हालत स्थिर है.

Related posts