Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 16 जून 2021

अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, चार जून को हुए थे गिरफ्तार

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है। पर्ल के फैंस और समर्थकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बता दें, इससे पहले भी पर्ल को जमानत मिल जाने की खबरें सामने आई थीं लेकिन वह सच नहीं थीं।

ऐक्ट्रिस लीजा बेन्स का सड़क हादसे में हुआ निधन

गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स  को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई थी. 

मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर गिरफ्तार, मंत्री को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कियारा आडवाणी की खुली किस्मत!! हाथ लगी रणवीर सिंह की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले ही इस बात का खुलासा किया है कि वो डायरेक्टर शंकर के साथ फिल्म अन्नियन रीमेक बनाने जा रहे हैं, जो साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। वही अब ख़बर है कि इस फिल्म मे रणवीर के साथ कियारा आडवाणी दिखाई दे सकती है. 

आयशा सुल्ताना मामले में 17 जून को होगी अगली सुनवाई

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने अपने खिलाफ देशद्रोह के एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत याचिका पर बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 जून (गुरुवार) को होनी तय हुई है. 

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago