आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 January 2021

Top 5 NewsTop 5 News

नहीं रहे जाने माने कथक नृतक बिरजू महाराज

Legendary Kathak Dancer Pandit Birju Maharaj Passes Away

दुनिया भर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक के चलते निधन की खबर मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

टीवी की दुनिया में जल्द लौटेंगी मौनी रॉय 

Mouni Roy joins ‘Dance India Dance Little Masters’ as judge

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्दी ही टीवी की दुनिया में 5 साल बाद लौटने वाली है। इस बात का खुलासा मौनी ने एक इंटरव्यू के जरिए किया है। उन्होंने बताया कि वो जीटीवी पर प्रसारित होने वाले डांसिंग टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस- लिटिल मास्टर्स के जरिए बतौर जज टीवी पर वापसी करेंगी.

अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी का हुआ ब्रेकअप

Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रहे एक्टर अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी की राहें अब अलग हो चुकी हैं। अविनाश और पलक पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। वही इस कपल का साल 2021 में रोका हुआ था। लेकिन दोनों के रिश्ते में परेशानियां आनी शुरू हो गईं और इनका ब्रेकअप हो गया.

जारी हुआ विवेक ओबेरॉय की ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का टीजर

On Army Day, Vivek Oberoi shares teaser of upcoming short film ‘Verses of War’

सेना दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी शॉर्ट फिल्म ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का एक टीजर शेयर किया है. यह फिल्म देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करती है जो अपनी जान की पर्वाह किए बिना देश की सुरक्षा करते हैं. 

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा

After breakup rumours, Arjun Kapoor and Malaika Arora seen together

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वही इन खबरों के बीच ये कपल लंच डेट के दौरान स्पॉट किया गया. जिसके बाद ये साफ़ होगया है कि कपल का ब्रेकअप नहीं हुआ है. 

Related posts