आज के बॉलीवुड समाचार: 17 जुलाई 2021

Bollywood NewsBollywood News

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

Mumbai Police lodge case against Bhushan Kumar for alleged rape

टी सीरीज के संस्थापक व कैसेट किंग गुलशन कुमार के बेटे और टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने टी सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया है.

उर्वशी रौतेला और रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर लगी आग

Fire Breaks Out On The Sets Of Urvashi Rautela-Randeep Hooda Starrer ‘Inspector Avinash’

उर्वशी रौतेला और रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर आग लगने का हादसा हुआ. आग लगने के बाद सेट पर अफरातफरी मच गई। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है. मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में भारी बारिश के कारण आग शॉर्ट सर्किट से लगी. 

करण जौहर की कंपनी में फिल्म डायरेक्टर बनेंगे मनीष मल्होत्रा

Fashion designer Manish Malhotra turns director, all set for debut with Karan Johar’s Dharma Productions

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जल्द ही बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर रहेंगे. 

क्या वाकई बंद हो गई करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’? 

Has Karan Johar shelved his magnum opus ‘Takht’?

करण जौहर ने करीब पांच साल बाद अपनी आगामी पीरियड फिल्म ‘तख्त’ के जरिए एक बार फिर से निर्देशन में आने का फैसला किया था. वही इस बीच खबर आ रहीं हैं कि फिल्म तख्त विवादास्पद मुगल इतिहास पर आधारित, भारी बजट मे बन रही है। इसलिए फाइनेंशियल नुकसान को देखते हुए करण जौहर ने तख्त को छोड़कर एक कम बजट की रोमांटिक पारिवारिक फिल्म करने का फैसला किया है. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग स्क्रीन शेयर कर सकती हैं जान्हवी

Sidharth Malhotra paired opposite Janhvi Kapoor in Kayoze Irani’s next?

कायोजे ईरानी के निर्देशन में बनने वाली पहली फीचर फिल्म में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। यह एक इमोशनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। यह फिल्म करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी. 

Related posts