आज के बॉलीवुड समाचार: 18 फरवरी 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज दिवाली पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर सिनेमा घरों मे दिखाई जाएगी. इस फिल्म से मानुषी छिल्लर फ़िल्म बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करेंगी। पृथ्वीराज बॉक्स ऑफ़िस पर शाहिद कपूर की फ़िल्म जर्सी से भिड़ेगी।

नीले रंग की बिकिनी पहन पानी में आग लगाती दिखीं सनी लियोनी

अपनी सिज्जलिंग तस्वीरों की वजह से सनी लियोनी काफी चर्चा मे बनी हुई है. हाल ही में सनी ने आसमानी रंग की बिकिनी में स्विमिंग पूल की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसे फैन्स काफी पसन्द कर रहे हैं. 

सारा अली खान ने दोस्तों के साथ मनाया वैलेंटाइन

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हुए नजर आ रही हैंl इस तस्वीर मे सभी ने हाथ में लाल कलर का गुलाब ले रखा है और साथ ही सभी ने लाल कलर की ड्रेस भी पहन रखी हैl 

फ्लाइट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म फ्लाइट का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया हैl इस फिल्म की कहानी एक प्लेन के इर्द-गिर्द घूमती है. यह मोहित चड्ढा स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 19 मार्च 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. 

रुबीना ने सलमान खान को लेकर बताई अपने दिल की ये ख्वाहिश, क्या सुपरस्टार करेंगे पूरी?

बुधवार के एपिसोड में बिग बॉस ने घर में मौजूद पांच सदस्यों से उनकी एक-एक ख्वाहिश पूछी. वही बिग बॉस के द्वारा इच्छा पूछे जाने पर रुबीना दिलैक कहती हैं, वो पहाड़न हैं इसलिए सलमान के साथ हिमाचल प्रदेश का लोकनृत्य बिग बॉस के मंच पर परफॉर्म करना चाहती हैं. 

Related posts