आज के बॉलीवुड समाचार: 18 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

विक्की कौशल जल्द करेंगे सगाई

I will get engaged soon: Vicky Kaushal

बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के प्रमोशन के दौरान ऐक्ट्रिस कटरीना कैफ के साथ रोका सेरेमनी की अफवाह पर खुलकर बात की है। विक्की ने कहा, ‘मैं बहुत जल्दी सगाई कर लूंगा। जैसे ही सही समय आएगा। उसका भी टाइम आएगा।’

थियेटर्स मे धूम मचा रहीं मोस्ट एलिजिबल बैचलर

बॉक्स ऑफिस पर सामंथा रुथ प्रभु के पूर्व देवर अखिल अक्किनेनी और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर ने दो दिन में ही शानदार कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर इस तेलुगु फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में ही 18 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

अक्षय कुमार की गोरखा में ढूंढी एक्स आर्मी ऑफिसर ने गलती

Akshay Kumar acknowledges mistake in Gorkha movie poster

अक्षय कुमार ने बीते दिन ही अपनी अगली फिल्म गोरखा का ऐलान किया। इस फिल्म का पोस्टर देखने के बाद एक्स आर्मी ऑफिसर ने एक गलती ढूंढ निकाली और अक्षय को कटार सही रखने के लिए कहा। जिस पर फिल्म स्टार ने माफी मांगते हुए इसे सुधारने की बात कही.

पूजा बेदी ने आर्यन खान को बताया मासूम बच्चा, भड़क उठे यूजर्स

Pooja Bedi Calls Aryan Khan ‘Innocent Kid’

अभिनेत्री पूजा बेदी भी शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने आर्यन खान को ‘निर्दोष बच्चा’ बताया है. लेकिन पूजा बेदी की इस बात पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है.

सपना चौधरी के नए गाने ने रिलीज होते ही लगाई आग

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने नए गाने के चलते खूब ट्रेंड कर रही हैं। 15 अक्तूबर को सपना चौधरी का यू-ट्यूब पर नया गाना ‘पतली कमर’ रिलीज हुमा था और महज दो दिनों में ये गाना लाखों बार उनके फैंस ने देख लिया है.

Related posts