आज के बॉलीवुड समाचार: 18 सितम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

कंगना रनौत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Kangana Ranaut’s ‘Thalaivii’ starts slow at the box office

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म थलाइवी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। ये फिल्म पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 6.75 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। जिससे फिल्म के निर्माताओं को काफी बड़ा नुकसान हुआ है.

जिया खान केस में मिली सूरज पंचोली को बड़ी राहत

Big relief to Suraj Pancholi in Jiah Khan case

दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने एक्टर सूरज पंचोली को बड़ी राहत दी है। सीबीआई कोर्ट ने पीड़ित पक्ष की मांगों को ठुकरा दिया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से होगी मोहसिन खान-शिवांगी जोशी की छुट्टी

Mohsin Khan & Shivangi Joshi’s Exit Confirmed From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड स्टार्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इस टीवी सीरियल को अलविदा करने वाले हैं। ये दोनों कलाकार अक्टूबर महीने में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद शो को छोड़ देंगे.

शहनाज गिल के भाई ने अपने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू

Shehnaaz Gill’s brother Shehbaz gets Sidharth Shukla’s face tattooed

सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया का हिस्सा नहीं है और अब वो सिर्फ एक याद बन चुके हैं। हाल ही में संतोक सिंह सुख ने शहनाज गिल के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया था वहीं अब शहनाज के भाई शहबाज ने भी सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है।

शिल्पा शेट्टी ने फैन्स से की बहन शमिता को विनर बनाने की अपील

Shilpa Shetty lauds sister Shamita for reaching Bigg Boss OTT finale

आज यानी 18 सितंबर को ‘बिग बॉस ओटीटी’ का फिनाले है। उनकी बहन शमिता शेट्टी टॉप-5 में हैं, जिसके कारण वह बेहद गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने अब अपने फैन्स से शमिता को वोट करने और उनकी ‘टुंकी’ को विनर बनाने की अपील की है।

Related posts