आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 2 March 2022

Top 5 NewsTop 5 News

2023 में रिलीज होगी आदिपुरुष

‘Adipurush’ New release date announced

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनॉन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर ‘आदिपुरुष’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्माताओं ने महाकाव्य पौराणिक फिल्म की रिलीज की तारीख की बताई है फिल्म 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

शिल्पा शेट्टी ने नई फिल्म का ऐलान किया

Shilpa Shetty has announced her next feature film, Sukhee

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी नई फिल्म सुखी का ऐलान किया है। वही शिल्पा ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है इस पोस्टर में शिल्पा एक घरेलु महिला के रूप में नजर आ रहीं हैं.

महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत

Bombay High Court grants director Mahesh Manjrekar protection from arrest in obscenity case

महेश मांजरेकर अपनी मराठी फिल्म में नाबालिगों पर अश्लील दृश्यों फिल्माने के मामले में रिलीज के बाद से ही कानूनी पचड़े में फंसे थे लेकिन अब इस मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हुई सुनवाई में शहर की पुलिस को निर्देश दिया कि फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर और दो निर्माताओं के खिलाफ तीन सप्ताह के लिए गिरफ्तारी जैसी कोई कार्रवाई न करे।

‘कच्चा बादाम’ गाने वाले सिंगर का हुआ एक्सीडेंट

सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गाना गाकर पॉपुलर हुए सिंगर भुबन बड्याकर सोमवार को कार चलाना सीखते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी और उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग ‘नाराजगी’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने नए सॉन्ग ‘नाराजगी’ को लेकर हाजिर हो चुकी हैं, इस गाने मे नेहा का सूफियाना अंदाज लग रहा है। वही इस गाने में एक्टर अक्षय ओबरॉय और टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष भी दिखाई दे रही हैं। ये गाना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

Related posts