आज के बॉलीवुड समाचार: 21 दिसंबर 2020

Bollywood latest updateBollywood latest update

टीवी ऐक्ट्रिस अनीता हसनंदानी के लिए एकता कपूर ने रखा बेबी शावर, दिखे ये सितारें

नागिन फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, अनीता जल्द ही बन जाएंगी. वही कल एकता कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अनीता काअपने घर पर बेबी शावर सेलिब्रेट किया था. इस फंक्शन की कई तस्वीरें सॉइल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शिल्पा शेट्टी परिवार संग छुट्टियां मनाने गोवा पहुंची

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा परिवार संग अपना क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंची है. शिल्पा पूरे परिवार के साथ एक प्राइवेट जेट से वेकेशन के लिए गयी थी.

आदित्य नारायण ने कश्मीर से पत्नी संग पहला वीडियो किया शेयर

सिंगर आदित्य नारायण शादी के बाद पत्नी संग कश्मीर मे हनीमून मना रहे हैं. वहां से आदित्य ने श्वेता के साथ अपना पहला इंस्टाग्राम रील शेयर किया जिसमें यह कपल ‘ओ बेटा जी, ओ बाबूजी’ गाना गाते नजर आए.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता है हॉस्पिटल में एडमिट, फैन्स कर रहे दुआ

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह अस्पताल मे भर्ती है. केके सिंह को दिल की बीमारी बताई गई है. केके सिंह को हरियाणा के फरीदाबाद एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल से शेयर की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं साथ ही सुशांत के फैन्स केके सिंह के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं.

विक्की कौशल ने फैंस के साथ शेयर की अपनी पड़ोसन की फोटो

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिये अपनी पड़ोसन से मिलवाया है. विक्की की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपने पड़ोस की एक डॉगी बेला के साथ फोटो शेयर की है. जो बेहद क्यूट है. साथ ही विक्की ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा: Padosan. #Bella.

Related posts