आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 February 2021 

Top 5 newsTop 5 news

शादी के बंधन में बंधी अफसाना खान

Afsana Khan tied the knot

‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर अफसाना खान अपने मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी की तस्वीरे वीडियो सोशल मीडिया पर लगातर वायरल हो रहीं हैं फैन्स उनके शादी की ढेरों बधाईयाँ दे रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय साथ आयेंगे नजर 

Tiger Shroff and Mouni Roy sizzle in new teaser of Poori Gal Baat

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्दी ही पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी उनके साथ नजर आएंगी। पहली बार दोनों को एक साथ देखा जाएगा. इस गाने का नाम है पूरी गल बात इस गाने का टीज़र भी सामने आ चूका है.

सिजेन खान 44 साल की उम्र में करेंगे शादी

पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम अभिनेता सिजेन खान 44 साल की उम्र मे तीन साल से डेट कर रहे अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन संग जल्द ही शादी कर सकते हैं.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का नया लुक

Shah Rukh Khan Flaunts Long Hair and Grey Beard In Latest Picture

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की एक नई लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में शाहरुख काले रंग का टक्सीडो पहने नजर आए. वही तस्वीर मे शाहरुख लंबे बाल और सफेद और काली दाढ़ी में बेहद डेशिंग नजर आ रहे हैं। तस्वीर की देखने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी अगली फिल्म पठान से उनका लुक है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ अवार्ड

Sidharth Malhotra Receives Critics Best Actor Award

हिंदी फिल्म जगत में अपनी खासा जगह बना चुके एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को रविवार मुंबई में हुए एक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ अवार्ड से नवाजा गया. सिद्धार्थ को ये पुरस्कार बीते साल सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए दिया गया है. 

Related posts