Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 22 November 2022


Today’s Bollywood News:
 22 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 22 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

kartik aaryan birthday news

कार्तिक आर्यन ने जन्मदिन पर फैन्स को दिखाया अपना नया लुक, फिल्म भी की प्रमोट

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन का आज 32 वां जन्मदिन है। जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म शहजादा में अपने लुक का फोटो जारी किया है। जिसे देख उनके फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कार्तिक आर्यन जोकि बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में काफी नाम कमा लिया है।

kartik aaryan

ऐसे में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनका ये अवतार फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। आज अपने जन्मदिन पर कार्तिक ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया। उधर, बॉलीवुड की दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान का भी आज जन्मदिन है।

shilpa shetty or raj kundra news

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा मना रहे हैं अपनी शादी की 13 वीं सालगिरह, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के चर्चित कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज अपनी शादी की 13 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। जिसके चलते उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी शादी की वर्षगांठ पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो वायरल किया है,

shilpa shetty or raj kundra

जिसमें शिल्पा और राज एक दूसरे के काफी करीब नज़र आ रहे हैं और शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के लिए कैप्शन लिखा है कि मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। इस वीडियो को शिल्पा के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

Akshay kumar news

अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 की जगह इस फिल्म में आएंगे नज़र, जानें सारी डिटेल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में हेरा फेरी 3 में राजू का किरदार लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब वह एक नई फिल्म में नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म पूर्णतया कॉमेडी होगी। अक्षय कुमार की नई फिल्म का टाइटल खेल खेल में है, जिसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। इस फिल्म में और कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्री का नाम जोड़ा जा रहा है, जिसके फाइनल होते ही फिल्म के रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Amitabh bachchan news in hindi

अभिताभ बच्चन से मिलने के लिए देखिए उनके फैन्स ने किया ये काम, वीडियो हुई वायरल

बिग बी के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं, और जब उनको मौका लगता है, तब वह कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे भी उनको बॉलीवुड के महानायक के दर्शन हो जाए। इसी के चलते बिग बी के एक फैन जोकि एक छोटा बच्चा था और इंदौर का रहने वाला था. Qवह उनके सिक्यारिटी गार्ड को चकमा देकर उनसे मिलने पंहुचा, इस दौरान उसने अभिताभ बच्चन से मिलकर उनके पैर छुए और उन्हें एक पेंटिंग दी। इसके बाद उस पेंटिंग पर बिग बी ने अपना ऑटोग्राफ दिया और उसके द्वारा लाया हुआ खत भी पढ़ा। जिसकी वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर उपलोड की है।

south web series in hindi

साउथ के जाने माने निर्माता ला रहे हैं क्राइम आधारित वेब सीरीज, इस वेब प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

साउथ इंडस्ट्री कहे या टॉलीवुड, पिछले कई सालों से ये लगातार ये बॉलीवुड को टक्कर दे रहा है। साउथ की फिल्मों का हिंदी वर्जन बॉलीवुड में धमाल मचा रहा है। हाल ही में साउथ की विक्रम वेधा वेब सीरीज आई थी। अब इसी फिल्म के निर्माता पुष्कर गायत्री की नई वेब सीरीज बधांधी आ रही है, जोकि क्राइम आधारित सीरीज है, जिसका आज ट्रेलर जारी हुआ है। इस फिल्म में मुख्य किरदार तमिल अभिनेता एसजे सूर्या निभा रहे हैं और इसमें आपको लैला और संजना जैसी अभिनेत्रियां भी नज़र आने वाली हैं। ये वेब सीरीज 2 दिसंबर को प्राइम पर सबसे पहले दर्शायी जाएगी।

Anshika Johari

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

16 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

17 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

17 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

17 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

17 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago