आज के बॉलीवुड समाचार| 01 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

पंजाबी गायक परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल संग लिए सात फेरे

Punjabi singer Parmish Verma ties the knot with Canadian politician Geet Grewal in dreamy wedding

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से शादी कर ली है। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद सिंगर ने गुरुवार यानी 21 अक्तूबर को आनंद-कारज (सिख) रीति-रिवाज से शादी रचाई।

आर्यन खान की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Aryan Khan’s judicial custody extended

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर, मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच आर्यन की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

अनन्या पांडे को एनसीबी ने फिर से दिया समन

NCB again summons Ananya Pandey

ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई थी. वही एनसीबी अनन्या के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई इसलिए अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ की जाएगी.

200 करोड़ की ठगी मामले में नया खुलासा

200 Crore Money Laundering Case

ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी लगातार जांच कर रही है, जिसमें रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस से घंटों तक पूछताछ हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले की जांच में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन व डांसर नोरा फतेही को एक बड़ी लग्जरी कार गिफ्ट की थी और जल्द ही उन्हें बंगला गिफ्ट करने वाला था. 

रामायण के निषाद राज का 75 साल की उम्र में निधन

Nishad Raj of Ramayana dies at the age of 75

रामानंद सागर की रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पांड्या का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

Related posts