आज के बॉलीवुड समाचार: 23 अगस्त 2021

Top 5 NewsTop 5 News

केजीएफ 2 की नयी रिलीज़ डेट आयी सामने

KGF 2 new release date revealed

कोरोना महामारी के चलते मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज डेट टाल दी गई है. वही अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आयी है. फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

किम कार्दशियन के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट ने किए इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट

Kim Kardashian’s ex-husband Kanye West deletes all Instagram posts

अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए है. कान्ये ने बस एक फोटो को डिलीट नहीं किया इस फोटो मे सिर्फ घर नजर आ रहा है. वही कान्ये ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी पर लोडिंग की इमेज लगाई है.

खतरों के खिलाड़ी 11 शो से बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली

Vishal Aditya Singh and Nikki Tamboli get eliminated from Khatron Ke Khiladi 11

खतरों के खिलाड़ी 11 के 22 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में रोहित शेट्टी ने पार्टनरशिप वीक में सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया. वही इस हफ्ते शो मे सीजन का पहला डबल एलिमिनेशन हुआ. जिसमे विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली की जोड़ी बाहर हो गयी है.

सुशांत की बहन श्वेता ने राखी पर शेयर की अनसीन फोटो

Sushant’s sister Shweta shared an unseen photo on Rakhi

भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन कल यानी 22 अगस्त को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर बॉलीवुड के दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के साथ बचपन की अनसीन फोटो शेयर की. वही तस्वीर शेयर कर श्वेता ने इमोशनल कैप्शन लिखा: लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे.

एमेजॉन प्राइम पर 28 दिनों के बाद आ सकती है बेलबॉटम 

Bell Bottom may release on Amazon Prime after 28 days

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वही अब 28 दिनों के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज की जा सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो बेल बॉटम को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. वही आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार बेलबॉटम के मेकर्स ने इस फिल्म को 75 करोड़ की भारी कीमत में बेचा है. 

Related posts