आज के बॉलीवुड समाचार: 23 जनवरी 2021

BollywoodBollywood

‘द व्हाइट टाइगर’ की रिलीज के बाद इस खास अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ‘द व्हाइट टाइगर’ की रिलीज के बाद कुछ खास अंदाज में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम शेयर की हैं। इनमें वह बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। प्रियंका का ये अंदाज़ फैंस को खूब भा रहा है. प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

शाहरुख खान की नयी तस्वीर फैंस के लिए बनी पहेली

साल 2021 में शाह रुख़ ने पहली बार अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो पूल खेलते हुए दिख रहे हैं. सिर पर कैप और आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए शाह रुख़ के लम्बे बाल साइडों से झांक रहे हैं। ऐसे में फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का लुक हो सकता है.

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की कहानी हुई लीक

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक्शन फिल्म ‘गणपत’का ऐलान किया है, जिसमें वो एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। वही एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की कहानी लीक हो गई है।

बिग बॉस 14 में एक बार फिर नजर आएंगी जैस्मीन भसीन, जानें कब होगी एंट्री

जैस्मीन भसीन के फैंस के लिए खुशखबरी हैl वह जल्द बिग बॉस 14 में दोबारा एंट्री करने वाली हैl शो के निर्माताओं ने जैस्मीन भसीन को वापस लाने की मांग का सम्मान करते हुए एक बार फिर उन्हें शो में मौका देने का विचार किया हैl 1 हफ्ते के अंदर जैस्मीन भसीन घर के अंदर आ सकती है.

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर भाई इब्राहिम की फोटो शेयर कर की तारीफ, बोलीं -‘भईया मेरे’

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ मालदीव की छुट्टी एन्जॉय कर रही है. सारा ने इब्राहिम की तारीफ करते हुए वेकेशन से एक स्पेशल फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है फोटो शेयर कर सारा ने जिफ लगाया है जिसमे लिखा है, “भईया मेरे…, मैं अपने छोटे भाई से प्यार करती हूं।” सारा की ये पिक फैंस काफी पसंद कर रहे है.

Related posts