आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 November 2022

bollywood newsbollywood news

Today’s Bollywood News: 23 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 23 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

मनोज तिवारी ने शेयर की पत्नी की गोद भराई की वीडियो, फैन्स ने दी बधाईयां

manoj tiwari news in hindi

हाल ही में भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने फैन्स को अपने पिता बनने की खुशखबरी दी थी। जिसके बाद अब उन्होंने अपनी पत्नी की गोद भराई की वीडियो को वायरल किया है। जिसे उनके फैन्स काफी पसन्द कर रहे हैं। मनोज तिवारी वैसे तो तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। इससे पहले इनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जबकि सुरभि से पहले मनोज तिवारी की पत्नी रानी तिवारी से भी इन्हें एक लड़की है, जिसका नाम रीति है। हालांकि रानी से मनोज का तलाक वर्ष 1999 में हुआ था। अब वे अपनी दूसरी पत्नी सुरभि के बेबी शॉवर में परिवार के साथ एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं।

अदिवी शेष की फिल्म हिट वर्स में सुलझेगा श्रद्धा आफताब मर्डर केस का राज, जल्द होगी रिलीज़

hit 2 movie in hindi

साउथ फिल्मों के निर्माता डॉ. शैलेश कोलानू की हाल ही में फिल्म हिट का दूसरा पार्ट रिलीज़ होने वाला है। जिसमें आपको अदिवी शेष, मीनाक्षी चौधरी, राव रमेश, पोसानी कृष्ण, श्री नाथ मंगती आदि एक्टर-एक्ट्रेस भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म हाल ही में घटित हुए श्रद्धा आफताब कांड पर आधारित है, या कह सकते हैं कि दोनों में काफी समानताएं हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। जिसका दूसरा पार्ट हिंदी में भी जल्द 2 दिसंबर को रिलीज़ होने की बात सामने आ रही है।

अभिनेत्री हंसिका मोटावानी की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखें शानदार तस्वीरें

hansika motwani in hindi

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हंसिका मोटावानी आने वाली 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिनकी शादी सोहेल कथूरिया से होने वाली है, जोकि एक व्यापारी है और दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हंसिका अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग जयपुर से करने वाली है, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

आपको बता दें कि हंसिका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आज वह अपने परिवार और होने वाले पति के साथ मुंबई में माता की चौकी के लिए पहुंची हैं। इस दौरान फ्यूचर कपल को हर कोई अपनी ब्लेसिंग देने में लगा हुआ है। साथ ही हंसिका और सोहेल के प्री वेडिंग शूट्स के फोटोज़ भी सामने आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें हुईं वायरल, पापा से मिलता है चेहरा

priyanka or nick daughter in hindi

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाओं का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती की तस्वीरें वायरल की हैं, जोकि सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अभी सेरोगेसी के माध्यम से पैरेंट बने थे, जिनके घर एक नन्हीं सी परी आई है, जिसका नाम मालती चोपड़ा जोनास रखा गया है। मालती की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं, तब उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, और बेटी को निक जोनास से मिलता जुलता बता रहे हैं।

मोनालिसा ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

monalisa news in hindi

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने कातिलाना अंदाज से हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसी के चलते मोनालिसा ने एक होटल के स्वीमिंग पूल में सनबाथ लेते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जोकि इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं, जिनकी अक्सर तस्वीरें चर्चा का विषय बनती हैं, ऐसे में इस बार भी मोनालिसा ने अपनी हॉट फोटो पोस्ट करके लोगों का पारा हाई कर दिया है। अपनी फोटो डालते हुए मोनालिसा ने कैप्शन लिखा है किस्ड बाय सन।

Related posts