आज के बॉलीवुड समाचार: 24 दिसंबर 2020

Bollywood latest newsBollywood latest news

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपने इंगेजमेंट डे पर इस अंदाज में दिखे, फोटो हुई वायरल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मशहूर यू-ट्यूबर धनश्री वर्मा से शादी रचा ली है. दोनों की शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. वही शादी के बाद अब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल का बेहद खूबसूर अंदाज देखने को मिल रहा है. धनश्री और युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर की हैं. उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

बिग बॉस का नया प्रोमो आया, फूट-फूट कर रोती दिखी अर्शी खान

बिग बॉस सीजन 14 में सब छोड़ कर अब सारी नज़रे सिर्फ विकास गुप्ता और अर्शी खान पर टिकी है दोनों का पंगा अलग ही लेवल पर जाता दिख रहा है. इस समय सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो वायरल हो गया है. इस प्रोमो में पहली बार अर्शी खान फूट-फूट कर रोती नज़र आरही है, अर्शी पूरी तरह टूट गई हैं और घरवालों पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं. उनकी नजरों में घर के कुछ सदस्य उन्हें जानबूझकर विकास संग फंसा रहे हैं.

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा की शजा मोरानी से हुई सगाई

फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा और निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने सगाई कर ली है. श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्रियांक और शजा पिछले 16 वर्षों से डेट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था.

सपना चौधरी को टक्कर देने आयी प्रांजल दहिया, ’52 गज का दामन’ गाना मचा रहा धूम

हरियाणवी डांस सपना चौधरी के वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं, लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। उनके गाना ’52 गज का दामन’ अक्टूबर महीने में रिलीज हुआ था और तीन महीने से भी कम वक्त में इस गाने को यूट्यूब पर 23 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया की अदाओं और डांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके गाने भी रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं.

विक्की कौशल ने जिम में बहाया पसीना, मस्कुलर बॉडी वाली फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट पर जिम से मस्कुलर तस्वीर शेयर की.विक्की इस तस्वीर में जिम में बेंच प्रेस पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ हु उनकी मस्कुलर बॉडी भी दिख रही है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, फैंस विक्की की इस बॉडी को बेहद पंसद करते दिख रहे है.

Related posts