आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 24 November 2022

Today's bollywood newsToday's bollywood news

Today’s Bollywood News: 24 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 24 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

विक्रम गोखले की हालत नाजुक, कोमा में जा चुके हैं ये मशहूर अभिनेता

Vikram gokhale is alive but at koma

बॉलीवुड की कई धमाकेदार फिल्मों जैसे, भूल भुलैया, दे दना दन, अय्यारी में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले विक्रम गोखले अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। बता दें कि 5 नवंबर को उनकी तबियत बिगड़ने पर उनके परिवार ने उन्हें पुणे शहर के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, और जिन्हें वैंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि कुछ दिन पहले उनकी तबियत में सुधार आया था, लेकिन अब उनके शरीर के कई सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वे कोमा में चले गए हैं। उधर, कमल हासन भी बैचेनी और बुखार के चलते हास्पिटल में एडमिट हुए हैं।

फिल्म एनिमल में ऐसे दिख रहे हैं रणवीर कपूर, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

Ranveer Kapoor film animal

हाल ही में पापा बने रणवीर कपूर दुबारा अपने काम पर लौट आए हैं। जिनकी फिल्म एनिमल में उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान है। इस फिल्म में रणवीर एक गैंगस्टर की भूमिका में नज़र आएंगे, जोकि उनके इस लुक से काफी मिलता जुलता है। रणवीर के साथ इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मनाली से शुरू हुई थी, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देवल भी दमदार रोल निभाते दिखेंगे। आपको बता दें कि रणवीर कपूर की ये फिल्म अगले साल 11 अगस्त को रिलीज़ होगी, जोकि संदीप वंगा के निर्देेशन में तैयार हो रही है।

साउथ एक्ट्रेसेस पॉपुलरिटी में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से निकली आगे, जानें कौन किस नंबर पर

Samantha ruth prabhu news in hindi

हाल ही में ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्रियों की सूची जारी की गई है। जिसमें साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड को पटखनी दी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम समांथा रुथ प्रभु का है, दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयन तारा, चौथे नंबर पर काजल अग्रवाल, और फिर दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, अनुष्का शेट्टी, कृति सुरेश व त्रिशा कृष्णन ने टॉप 10 में जगह बनाई है। आपको बता दें कि समांथा को फिल्म फैमिली मैन 2 और पुष्पा के गाने पर डांस की वजह से सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी।

शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, क्या है वजह

Shailesh Lodha news in hindi

टीवी के चर्चित फैमिली शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से तो आप सब वाक़िफ़ ही होंगे। जिसमें तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। हालांकि शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद उनके फैन्स काफी दुःखी है। लेकिन शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक फोटो उपलोड की है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि शायद शैलेश लोढ़ा फिल्मों में वापसी करने वाले हैं।

भोजपुरी सिंगर नीलकमल का नया गाना हुआ रिलीज़, क्या आपने सुना?

हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता नीलकमल का एक धमाकेदार गाना रिलीज़ हुआ है। जिसका टाइटल हिलत रही मिलत रही है। इस गाने में गायक के साथ रोमांस करती अभिनेत्री प्रमिला घोष नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये गाना वायरल हुआ, तो समझो इस गाने ने आग लगा दी। इसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री का अबतक का सबसे बेहतरीन गाना बताया जा रहा है।

Related posts