आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 25 May 2022

Bollywood updateBollywood update

पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर

Justin Bieber set to perform in India

पॉपुलर कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर दुनिया भर में मशहूर हैं। वही भारत में भी जस्टिन बीबर के लाखों फैंस हैं और अब जस्टिन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। जस्टिन बीबर पांच साल के बाद एक बार फिर भारत आने वाले हैं खबरों के अनुसार इस साल वो भारत में कॉन्सर्ट करेंगे। जस्टिन साल 2017 में भारत में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।

टीवी पर फिर लौटेगा जिंदगी गुलजार है

Zindagi to launch on DTH with Zindagi Gulzar Hai

एक्टर फवाद खान का पॉपुलर पाकिस्तानी टीवी शो जिंदगी गुलजार है एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने वाला है। वही इस खबर के बाद से शो के फैंस काफी एक्साइटेड है जल्द ही ये शो एक बार फिर से जी जिंदगी पर देखा जाएगा। 

तारक मेहता फेम दिशा वकानी दूसरी बार मां बनीं 

Disha Vakani Welcomes Home a Baby Boy

टेलीविजन के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई दिशा वकानी दूसरी बार मां बन गईं हैं। खबरों के अनुसार कुछ दिनों पहले दिशा ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया हैं। इससे पहले दिशा की एक बेटी है।

ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया की फिल्म ‘डार्लिंग्स’

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को जल्द ही रिलीज करने वाली है. ये फिल्म शाहरुख़ खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले बनी है वही अब खबर है कि फिल्म के मेकर्स ने इसे सीधा ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला किया है.

Related posts