आज के बॉलीवुड समाचार: 26 फरवरी 2021

BollywoodBollywood

बबीता फोगाट ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा 

भारत की दिग्गज पहलवान बबीता फोगाट ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया। वही अब बबीता ने अपने बेटे का नाम फैन्स के साथ शेयर किया. बबीता ने अपने बेटे को युवराज नाम दिया है. 

बिपाशा बसु ने पिंक रंग की बिकनी पहनकर स्वीमिंग पूल में लगाई आग

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव मे छुट्टियाँ मना रहीं. मालदीव से बिपाशा ने पिंक बिकनी मे अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वो काफी हॉट नजर आयी और पूल मे एंजॉय कर रहीं हैं. 

लीजा हेडन तीसरी बार बनने जा रही हैं मां, बेबी बम्प के साथ किया डांस

फिल्म अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैl लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl वीडियो में लीजा हेडन को बेबी बम्प और दोस्तों के साथ जमकर डांस करते हुए देखा गया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपलोड किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैl

कैंसर का इलाज करा रही राखी सावंत की मां ने सलमान खान को कहा शुक्रिया

अदाकारा राखी सावंत की मां का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है, जिसका सारा खर्च बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान ने उठा रहे. ऐसे मे सोशल मीडिया पर रखी की माँ ने सलमान खान को धन्यवाद कहा. रखी ने अपनी माँ का एक वीडियो शेयर किया. जिसमें राखी की मां कहती हैं थैंक्यू सलमान बेटा, इसके साथ ही वह सोहेल खान को भी थैंक्यू कहती नजर आईं. 

सुष्मिता सेन की पॉप्युलर वेब सीरीज ‘आर्या’ का आएगा दूसरा सीजन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे अर्से के बाद पिछले साल अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘आर्या’ से धमाकेदार वापसी की थी। इस सीरीज को फैन्स ने काफी पसंद किया था और काफी समय से इसके दूसरे सीजन की मांग की जा रही थी। अब सुष्मिता ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि ‘आर्या’ का दूसरा सीजन आने वाला है।

Related posts