आज के बॉलीवुड समाचार: 26 मार्च 2021

Bollywood newsBollywood news

नाना की गोद में खेलती नजर आई अनुष्का-विराट की बेटी

अनुष्का शर्मा ने  पिता अजय कुमार शर्मा के जन्मदिन पर मौके अपने पिता की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में उनकी बेटी वामिका नाना की गोद में दिखाई दी. इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

कोविड़- 19 के चलते पोस्टपोन हुआ फिल्म ‘मेजर’ का टीजर इवेंट

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में अपने देश के लिए शहीद हुए दिवंगत ‘मेजर’ संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ का टीजर  28 मार्च को एक ग्रैंड इवेज में लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब मुंबई में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते इस इवेंट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जल्द आएगी शूटआउट सीरीज की तीसरी फिल्म

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ ने धमाल मचा दिया था। जिसमें बाद फिल्म के राइटर संजय गुप्ता ने 6 साल बाद 2013 में सीरीज का दूसरा पार्ट ‘शूटआउट एट वडाला’ रिलीज किया था. वही अब खबर है कि इस सीरीज की सफ़लता के बाद मेकर्स इसके तीसरे पार्ट को लाने की तैयारी मे जुटे हैं. 

सनी लियोन के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म Shero का टीजर हुआ रिलीज

 सनी लियोन ने अपनी फिल्म Shero का टीजर हाल ही में के रिलीज कर दिया है. य़ह एक Psychological thriller फिल्म है. सनी ने इससे पहले इस तरह का रोल पर्दे पर कभी प्ले नहीं किया है. टीजर देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.

बिग बॉस फेम अर्शी खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जल्द ही इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

बिग बॉस से लाइमलाइट में आईं अर्शी खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. खबर है कि अर्शी खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है. वह जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आएंगी. इसमें वह सीरियल ‘जोधा अकबर’ फेम रवि भाटिया के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी. 

Related posts