आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 January 2021

Top 5 NewsTop 5 News

शुरू हुईं मौनी रॉय की शादी की रस्में

Mouni Roy’s wedding rituals started

टीवी की नागिन मौनी रॉय आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वही हाल ही में मौनी रॉय की शादी की रस्में शुरू हुई है, सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं.

8 साल बाद टीवी पर लौटेंगे विक्रांत मैसी

Vikrant Massey to return to TV after 8 years

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर से 8 सालों के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले है. विक्रांत मैसी एक डॉक्यूमेंट्री शो ‘कहानी नवभारत की’ में नजर आएंगे, वो इस शो के 10 एपिसोड को होस्ट करने वाले है.

हेजल कीच और युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारियाँ

Yuvraj Singh-Hazel Keech blessed with a baby boy

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस हेजल कीच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर किलकारियां गूंजी हैं. ये कपल अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं, दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है. इस बात की जानकारी युवराज ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दी.

कोरोना वायरस का शिकार हुए चिरंजीवी

Chiranjeevi Tests Positive For Covid-19

साउथ फिल्मों के मेगा स्टार चिरंजीवी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इसकी जानकारी साउथ सुपरस्टार ने ट्वीट कर दी। चिरंजीवी ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है वही उनमे कोरोना वायरस के हल्के लक्षण है.

प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी का पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार

Tabla Maestro Anindya Chatterjee refused Padma award

प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. अनिंद्य चटर्जी ने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार 10 साल पहले दिया जाता, तो वह उसे स्वीकार करते।

Related posts