आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 March 2022

Bollywood updatesBollywood updates

लारा दत्ता को हुआ कोरोना

Lara Dutta tests positive for COVID-19

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता को कोरोना हो गया है. लारा इन दिनों अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर मे हैं और उनके घर को बीएमसी ने सील भी कर दिया है। बीएमसी ने इस जगह को माइक्रो कॉन्टेमेंट जोन घोषित कर दिया है।

RRR ने पहले दिन ही बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

RRR Box Office Day 1 collection Beats Baahubali 2

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने शुरू होते हो तहलका मचा दिया है फिल्म ने पहले दिन ही देश भर के सिनेमाघरों से 135 करोड़ रुपये की कमाए की है. जो बाहुबली 2 की ओपनिंग से अधिक है, बाहुबली 2 ने पहले दिन देशभर के सिनेमाघरों से 125 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. आरआरआर फिल्म ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 223 करोड़ रुपये की कमाई की है।

निर्माता विवेक अग्निहोत्री एमपी में बनाएंगे नरसंहार संग्रहालय

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिल कर मिलकर ‘नरसंहार संग्रहालय’ की बनाने की घोषणा की है. विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह नरसंहार संग्रहालय मानवता और विश्व कल्याण के भारतीय मूल्यों को प्रदर्शित करे।’

शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म पठान से अपना हॉट लुक

Shah Rukh Khan shares first look from Pathaan

शहरुख खान ने हाल ही में फिल्म पठान से अपने लुक की एक तस्वीर शेयर की है इसमे शाहरुख अपने 8 पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए तस्वीर शेयर कर शाहरुख खान ने लिखा: शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे… ऐप्स और ऐब्स सब बना डालूंगा. 

Related posts