आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 May 2022

Top 5 newsTop 5 news

ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट

Aryan Khan gets clean chit in drugs case

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ड्रग्स क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था।

‘केजीएफ 3’ में नजर आएंगे ऋतिक रोशन?

Hrithik Roshan to be a part of KGF 3

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। मेकर्स ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त और रवीना टंडन को कास्ट किया था। वही अब खबर आ रही है कि जल्द ही मेकर्स ‘केजीएफ 3’ को पर्दे पर लाने वाले हैं और खबर है कि इस पार्ट के ऋतिक रोशन भी नज़र आ सकते हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

Payal Rohatgi and Sangram Singh to marry on July 9

मशहूर एक्ट्रेस और ‘लॉकअप’ में धमाल मचाने वाली पायल रोहतगी सगाई के 8 साल बाद जल्द ही रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों के अनुसार पायल और संग्राम इसी साल 9 जुलाई को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाले है.

बंगाली एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी ने किया सुसाइड

Bengali Model Manjusha Neogi Found Dead

बंगाली मॉडल और एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला है। हालांकि, अभी उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दे कि पिछले 15 दिनों में ये तीसरी बंगाली एक्ट्रेस की मौत है। इससे पहले पल्लवी डे फिर विदिशा डे मजूमदार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था.

Related posts