आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 28 January 2021

Top 5 newsTop 5 news

मौनी रॉय ने बंगाली रीति रिवाजों से रचाई सूरज नांबियार संग शादी

Mouni Roy And Suraj Nambiar’s Bengali Wedding

टीवी की जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी की शाम को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी रचा ली है. वही इसी दिन सुबह इस कपल ने साउथ इंडियन रीति रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों की शादी की तस्वीरें लगातर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

विवादित बयान देकर फंसी श्वेता तिवारी 

Shweta Tiwari lands in trouble after making controversial statement

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक शो के प्रमोशन के दौरान स्टेज पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरी ब्रा का साइज तो भगवान देखेंगे।’ श्वेता तिवारी का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला। जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वही एमपी मे श्वेता की तस्वीरें जलाई गयी और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. 

प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन

प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का मंगलवार को निधन हो गया है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट इसकी जानकारी दी है। इटली में जन्मी साल्विनी नियमित रूप से भारत, खासकर केरल आया करती थीं। केरल में ही उन्होंने कथकली सीखा और पेरिस में भारतीय नृत्य शैलियों के लिए एक स्कूल ‘सेंटर मंडप’ चलाया. कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 

एचसी ने जूही चावला पर लगे 20 लाख रुपये के जुर्माने को किया 2 लाख

Delhi High Court reduces costs imposed on Juhi Chawla from ₹20 lakh to ₹2 lakh

कुछ समय पहले 5जी नेटवर्किंग के खिलाफ एक्ट्रेस जूही चावला पर हाई कोर्ट ने मे 20 लाख रुपये के जुर्माना को घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है और कहा कि जूही ने 5जी के मुद्दे को हल्के तरीके से नहीं लिया था. 

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

Bhojpuri glamour girl Rani Chatterjee joins Congress

उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रानी चटर्जी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं. इसकी जानकारी खुद रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी है. 

Related posts