आज के बॉलीवुड समाचार: 29 जुलाई 2021

Top 5 NewsTop 5 News

कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका

Raj Kundra bail plea rejected by court

राज कुंद्रा14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और वही मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है.

कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए अक्षय कुमार ने दिया एक करोड़ का दान

Akshay Kumar donates Rs 1 crore to rebuild a school in Kashmir

पिछले महीने 17 जून को अक्षय कुमार कश्मीर में बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक जर्जर स्कूल को देखा और उसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान में दिए थे.

शिल्पा शेट्टी पर सेबी ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना

SEBI imposes Rs 3 lakh-fine on Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर चर्चा में हैं। अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। अब खबर है कि सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है.

राजकुमार हिरानी की फिल्म में एक बार फिर साथ होंगे शाहरुख और काजोल?

Shah Rukh Khan, Kajol to come together for Rajkumar Hirani’s next film

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी शाहरुख और काजोल ने 3 दशकों से साथ बॉलीवुड को कई हिट फिल्म दी है. अब खबर है कि दोनों जल्द ही राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में नजर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों की जोड़ी को नई फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की सारी कोशिशें नाकाम

Sushant Singh Rajput Tribute Film ‘Nyay’ To Release In Theatres After Delhi HC Denies Stay

दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ को राहत दी है. हाईकोर्ट ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने पर रोक लगाने से एक बार फिर इनकार कर दिया है.

Related posts