आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 31 May 2022

Bollywood latest updateBollywood latest update

ट्विटर पर ट्रेंड हुया #BoycottLaalSinghChaddha

As Aamir Khan’s ‘Laal Singh Chaddha’ Trailer Releases #BoycottLaalSinghChaddha Trends On Twitter

आमिर खान और करीना कपूर की आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। वही ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं और ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है।

आमिर खान की बहन निखत खान ने किया टीवी पर डेब्यू

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की निर्माता-बहन निखत खान टीवी के आगामी शो ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ के साथ अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं। इस शो में उल्का गुप्ता और प्रवीश मिश्रा मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेन्द्रे

Sonali Bendre to make OTT debut on Zee5 with ‘The Broken News’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने वाली है। सोनाली Zee5 की ओरिजिनल सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगी वही इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

अक्षय मानुषी फिल्म की रिलीज से पहले मंदिर पहुंचे

Akshay Kumar And Manushi Chhillar Perform Ganga Aarti

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ जल्द ही सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। वही फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय और मानुषी काशी भगवान विश्वनाथ के शरण में आर्शीवाद लेने पहुंचे हैं.

Related posts