आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 4 April 2022

Bollywood updatesBollywood updates

भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे को दिया जन्म

It’s A Boy For Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa

कॉमेडी स्टार भारती सिंह मां बन गई हैं। भारती ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। खबर शेयर करने के बाद फैन्स और फ्रेंड उनके ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

रेव पार्टी में पकड़ी गई चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला 

Niharika Konidela detained in police raid on Hyderabad pub

साउथ सुपर स्टार चिंरजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला को हैदराबाद पुलिस ने देर रात सुबह 3 बजे रेव पार्टी के दौरान हिरासत में लिया है. निहारिका को बंजारा हिल्स से एक पब में पार्टी के दौरान हिरासत में लिया गया था. 

यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

Yami Gautam’s Instagram account is ‘probably hacked’

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने बताया है कि दो दिनों से वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। वही यामी ने कहा कि, अगर मेरे अकाउंट के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके बारे में जागरूक रहें। धन्यवाद! 

मुंबई स्थित कपूर हाउस में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया! 

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt to get married in April 2022

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातर खबरे आ रहीं है और इन खबरों के अनुसार यह स्टार कपल में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मुंबई के चेंबूर स्थित आरके हाउस में सात फेरे लेने वाला है. 

Related posts