आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 December 2021

Top 5 NewsTop 5 News

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के रिसेप्शन में पहुंची रेखा

Rekha Attends Neil Bhatt and Aishwarya Sharma’s Wedding Reception

टीवी सीरियल अभिनेता नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी हाल ही में धूमधाम से हुई। जिसके बाद इस स्टार कपल ने अपने दोस्तों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। खास बात ये है कि इस पार्टी में फिल्म अदाकारा रेखा बतौर गेस्ट पहुंची थी।

तड़प की एडवांस बुकिंग ने लगाई सुपरहिट की मोहर

Ahan Shetty and Tara Sutaria’s film set for a good opening at box office

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म धमाकेदार ओपनिंग लेने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ें धमाकेदार हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसी के साथ अहान शेट्टी की फिल्म तड़प ने एडवांस बुकिंग के मामले में सलमान खान की फिल्म अंतिम और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस दिन रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू

Taapsee Pannu Starrer ‘Shabaash Mithu’ Finally Gets A Worldwide Release Date In February 2022

तापसी पन्नू की फिल्म ”शाबाश मिट्ठू” की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन ”मिताली राज” की भूमिका निभाती नजर आएंगी। शाबाश मिट्ठू 04 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना रनौत की कार पर पंजाब में किसानों ने किया हमला

Farmers gherao Kangana Ranaut’s car

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत रोज किसी न किसी नई मुसिबत में फंस जाती हैं। इस बार एक्ट्रेस की गाड़ी को पंजाब में किसानों ने घेर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने कंगना की घेराबंदी कर दी थी। इसके चलते चंडीगढ़ उना हाईवे पर जाम भी लग गया। हालांकि, बाद में कंगना ने किसानों से बात की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया.

इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च हुए सिद्धार्थ शुक्ला

Siddharth Shukla most searched on internet

याहू ने मोस्ट सर्च्ड सेलेब्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि साल 2021 में किन-किन सितारों को लोगों ने सबसे अधिक इंटरनेट पर सर्च किया। इस लिस्ट में टॉप पर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम है। वही इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी डेब्यू किया है। 

Related posts