आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 4 January 2021

Top 5 newsTop 5 news

प्रेम चोपड़ा को हुआ कोरोना

Veteran Actor Prem Chopra, Wife Hospitalised After Testing Positive

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता और उनकी पत्नी को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विक्की कौशल को इंदौर पुलिस से मिली क्लीन चिट

Indore police gives clean chit to actor Vicky Kaushal

अभिनेता विक्की कौशल पर हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गलत नंबर प्लेट लगाने का आरोप लगाते हुए इंदौर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। वही अब खबर है कि विक्की कौशल को इंदौर पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है। इस बारे में पुलिस अधिकारी का कहना है कि वाहन की नंबर प्लेट की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को भी हुआ कोरोना

Nakuul Mehta’s 11-month-old son is corona positive

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम एक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख मेहता व 11-माह का बेटा सूफी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। इस बात की सूचना नकुल की पत्नी जानकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट टली 

Akshay Kumar’s film Prithviraj’s release date postponed

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के मेकर्स ने कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का सोचा है वही खबरों की माने तो यशराज बैनर इसे ईद 2022 पर रिलीज कर सकता है।

राजनीति में आने वाले हैं सोनू सूद

Sonu Sood is going to enter politics

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू सूद जल्दी ही राजनीति में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि वो नई पार्टी बनाएंगे या किसी पार्टी में शामिल होंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। वही उनकी बहन भी पंजाब विधानसभा चुनावों में उतरने वालीं हैं। 

Related posts