आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 16 November 2022

Today’s Bollywood NewsToday’s Bollywood News

Today’s Bollywood News: 16 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 16 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

Today’s Bollywood News in hindi

कानूनी दांव पेंच में फंसी सनी लियोनी

बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती सनी लियोनी पर एक शख़्स ने एफ आई आर दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि सनी लियोनी ने एक स्टेज शो में परफॉर्म करने के बदले में उससे 39 लाख रुपए लिए, लेकिन वह प्रोग्राम में नहीं पहुंची। जिस पर शियास नाम के व्यक्ति ने सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर के नाम पर मुकदमा किया है। उधर, सनी लियोनी ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है और केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Today’s Bollywood News in hindi

साउथ एक्टर महेश बाबू के पिता का हुआ निधन

बीते दिन यानि 15 नवम्बर को तड़के सुबह 4 बजे साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर महेश बाबू के पिता का निधन हो गया। जिनके निधन से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्तिका साउथ इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार थे। जिनके निधन पर बॉलीवुड और टॉलीवुड से कई बड़े कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Today’s Bollywood News in hindi

दामिनी’ फेम मीनाक्षी शेषाद्रि मना रही अपना 58वां जन्मदिन

90 के दशक की मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि आज 16 नवम्बर के दिन अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इन्होंने दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। मीनाक्षी कई सारी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ चुकी है। इन्होंने साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। फिल्म निर्माता सुभाष घई की फिल्म हीरो ने मीनाक्षी के करियर में चार चांद लगा दिए थे।

Today’s Bollywood News in hindi

फिल्म फाइटर की शूटिंग में जुटे ऋतिक रोशन, इस दिन होगी रिलीज़

हाल ही में, फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद हुडी की फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके लिए अभिनेता ऋतिक रोशन असम पहुंच चुके हैं, जहां वह फाइटर प्लेन के पाइलट के तौर पर ट्रेनिंग लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नज़र आएंगी। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी, जिसमें आपको फाइटर प्लेन सुखोई 30 भी दिखाई देगा।

Today’s Bollywood News in hindi

बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने जा रहे हैं ये कंटेस्टेंट

हाल ही में, बिग बॉस 16 में इस हफ्ते कई सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस के घर में कई एक कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे, जिससे बिग बॉस का ये हफ्ता काफी रोमांचक रहने वाला है। इन कंटेस्टेंट में रिद्धिमा पंडित, फहमान खान, शैफाली जरीवाला, राखी सावंत, श्रीजिता डे, हस्बुल्ला और अंजली अरोड़ा का नाम शामिल है।

Related posts