नेहा कक्कड़ आदित्य नारायण की शादी के बारे में क्या बोले भाई टोनी कक्कर

Neha Kakkar Tony kakkar AdityaNeha Kakkar Tony kakkar Aditya

पॉपुलर सिंगर और ‘इंडियन आइडल 11’ की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगर आदित्य नारायण के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और ‘इंडियन आइडल’ के होस्ट आदित्य नारायण वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी  को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 पिछले कुछ समय से ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर दोनों की शादी की तमाम रस्मों को निभाया जा रहा है। अब नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने गोवा बीच  से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दोनों की शादी का जिक्र कर रहे हैं।

आपको बता दे सिंगर टोनी कक्कड़ का एक सिंगल म्यूजिक वीडियो आने वाला है जिसमे नेहा और आदित्य भी शामिल है। इस वीडियो का नाम ‘गोवा बीच’ है जो 10 फ़रवरी को रिलीज़ होगा। इसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए नेहा, आदित्य, और टोनी कक्कड़ गोवा गए थे ।  गोवा से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। गाने को टोनी के साथ नेहा ने भी अपनी आवाज दी है। जबकि नेहा और आदित्य पर ये फिल्माया गया है।

नेहा और आदित्य के साथ टोनी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, ’14 फरवरी को कुछ खास होने वाला है।’ इतना सुनते ही आदित्य नारायण कहते हैं, ‘ये हैं मेरे असली साले साहब।’ आगे टोनी कहते हैं कि ‘इनकी शादी 14 फरवरी को होने वाली है उससे पहले मुझे लगा कि इनके सिंगल रहते रहते मैं अपना सिंगल (गाना) शूट कर लूं।’

 बता दें कि ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर ही आदित्य नेहा को प्रपोज करते है।सिंगर कुमार सानू  नेहा को आदित्य की तरफ शगुन की चुनरी भी देते है।नेहा और आदित्य का रिश्ता दोनों के माता पिता ने  ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर ही तय किया और शादी की तारीख भी निकल दी। आदित्य के पिता उदित नारायण ने शो में बताया था कि उन्हें नेहा बहुत पसंद है और उन्हें ये रिश्ता मंजूर है ।

शो की टीआरपी के लिए नेहा और आदित्य की केमिस्ट्री को खूब भुनाया जा रहा है वाकई दोनों शादी करने जा रहे हैं या ये सब महज मजाक है ये तो 14 फरवरी को पता चलेगा।

Related posts