Entertainment News

कैसे 20 साल की इस टीवी ऐक्ट्रेस ने फांसी लगा कर दुनियां को अलविदा कह दिया।

साल 2022 जाने वाला है।लेकिन जाते जाते इस साल की दुखद खबर सामने आ गई। दरअसल टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर यानी शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी सीरियल ‘अली बाबा-दास्तान-ए-काबुल’ के शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कौन है तुनिषा शर्मा

तुनिशा शर्मा

बता दें तुनीषा शर्मा एक इंडियन टेलीविजन ऐक्ट्रेस है।जिनका जन्म 2 फरवरी 2002 को हुआ था। उन्होंने सोनी टीवी के शो महाराणा प्रताप में चंद कंवर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी के चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में काम किया। 2016 में, उन्होंने फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बचपन का रोल प्ले किया था। फिल्म कहानी में अदाकारा विद्या बालन की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, अदाकारा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 में भी अहम किरदार निभाया था।

कैसे लगाई फांसी

जो खबर मिली है उसके मुताबिक तुनिशा ने अलीबाबा शो के सेट पर ही फांसी लगा लिया। तुनिशा ने मेकअप रूम में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक वो बाथरूम में मृत पाई गईं. ये बात शनिवार की दोपहर 3.45 की है. जिसके बाद उन्हें 4.20 पर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सेट पे काम करने वालों के मुताबिक तुनिशा कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।इस केस की छानबीन की जा रही।फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन 20 साल की तुनिशा के सेट पर इस तरह का कदम उठाने से हर कोई दंग रह गया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की छानबीन में क्या निकल के आता है, और क्या वजह सामने आती है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago