टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, तस्वीर हुई वायरल

TV Actor Vikram Singh ChauhanTV Actor Vikram Singh Chauhan

मशहूर टीवी सीरियल ”ये जादू है जिन का” के लीड रोल एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा शुक्ला संग लिए सात फेरे. एक्टर ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो लगातार वायरल हो रही है.

Vikram Singh Chauhan ties the knot with Sneha Shukla

विक्रम सिंह चौहान ने अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा शुक्ला संग हाल ही में प्राइवेट तौर पर शादी रचाई. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर विक्रम ने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया. विक्रम ने जो तस्वीर शेयर की इसमें दोनों शादी के जोड़े में नज़र आये. विक्रम ने इस खास मौके पर सफेद रंग की शेरवानी पिंक पगड़ी के साथ पहनी हुई है. वहीं, स्नेहा पिंक कलर के हैवी लहंगे में दिखी. तस्वीर शेयर कर विक्रम ने लिखा: “हम दोनों ही ऑफिशियली पति-पत्नी हो गए हैं. भगवान और पेरेंट्स के आशीर्वाद से हम दोनों ने शादी कर ली है, स्नेहा और मैं जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं. देश की स्थिति को देखते हुए हम दोनों ने कोई भी ग्रैंड सेलिब्रेशन करने की प्लानिंग नहीं की, बल्कि एक छोटी-सी सेरेमनी रखी. परिवार और दोस्तों की कमी खली, लेकिन आप सभी का शुक्रिया हमें बधाई और आशीर्वाद देने के लिए.”

Wedding picture of Vikram Singh Chauhan and Sneha Shukla

विक्रम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है फैंस और फ्रेंड्स लगातार कमेंट कर दोनों को जीवन के इस नए पड़ाव के लिए बधाई दे रहे है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकर्म ने बताया की दोनों पिछले साल शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के प्रकोप की वजह से उन्होंने शादी ताल दी. दोनों ने सिर्फ पेरेंट्स की मौजूदगी में साथ फेरे लिए इतना ही नहीं शादी से पहले सभी का कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था.

विक्रम ने स्नेहा संग अपनी लव स्टोरी बताते हुए बताया कि स्नेहा ऑफिस में विक्रम की बॉस हुआ करती थीं. दोनों को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था. स्नेहा विक्रम को काफी सपोर्ट करती थीं. विकर्म ने बताया की जब भी उन्हें ऑडिशन देने जाना होता था तो ऑफिस से छुट्टी के लिए भी स्नेहा उन्हें सुपूर्त करती थी ताकि वो अपने बचपन का सपना पूरा कर सके और एक्टर बन सके. ऐसे ही धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और अब दोनों शादी के बंधन में बंधे.

विक्रम टीवी का जाना माना चेहरा है. विक्रम को ‘कुबूल है’, ‘एक हसीना थी’, ‘जाना ना दिल से दूर’ और ‘ये जादू है जिन्न का’ जैसे कई टीवी शोज में देखा गया है. विक्रम टीवी शो के अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ में भी नजर आए थे, इसके साथ ही विक्रम को बारिश वेब सीरीज में आशा नेगी के साथ देखा गया था.

Related posts