‘ये रिश्ता..’ फेम मोहिना कुमारी, ससुर सतपाल महाराज सहित 22 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

satpal maharaj familysatpal maharaj family

पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस और कोरियॉग्राफर मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी  एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह का कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है।

मोहिना कुमारी उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू हैं। सतपाल  महाराज की पत्नी पूर्व विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खुद सतपाल महाराज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है. यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इनमे से 7 लोग महाराज के घर सदस्य है  अन्य स्टाफ में भी कोरोना के लक्षण पाए गए, जिसके बाद से सभी को क्वॉरंटीन कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मोहिना कुमारी भी फिलहाल क्वॉरंटीन में हैं। जिला प्रशासन ने उनकी कोठी वाले क्षेत्र को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है।

यह खबर  सार्वजनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है क्योंकि शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे। इतना ही नहीं महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।प्रोटोकॉल के मुताबिक महाराज के कैबिनेट सहयोगियों समेत उनसे मिलने वाले तमाम लोग भी क्‍वारंटाइन किए जाएंगे।

मोहिना कुमारी सिंह कोरोना वायरस से बचने के लिए हर तरह के नियम का पालन कर रही थी साथ ही  अपने घर में मास्क, सोशल डिस्टेंसिग और सैनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखती हैं।

कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह पति सुयश के साथ ग्रोसरी शॉपिंग करते नजर आई  थी और उस समय भी दोनों ने फेस मास्क सहित अपनी सेफ्टी के पूरे इंतजाम किए हुए थे।मोहिना कुमारी सिंह वीडियोस के जरिए फैंस को कोरोना के बारे में जानकारी देती रहती हैं साथ  योगा के माध्यम से इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए फैंस को कुछ उपाय भी बताए थे। वह अपने साथ साथ फैंस की सेहत का भी पूरा ख्याल रख रही थीं।

 बता दें कि मोहिना कुमारी पॉप्युलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी।

Related posts