स्मृति खन्ना बनने वाली हैं मां, फ़ैमिली संग एन्जॉय की गोद भराई

Smriti Khanna babyshowerSmriti Khanna babyshower

टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री स्मृति खन्ना के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है। स्मृति जल्द ही माँ बनने वाली है । स्मृति ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। स्मृति और उनके पति एक्टर गौतम गुप्ता अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के तैयार है।

बच्चे के आने से पहले स्मृति 2 बार अपने फ्रेंड्स के साथ बेबी शावर एन्जॉय कर चुकी है और अब तीसरी बार स्मृति और गौतम की फ़ैमिली ने उनके लिए गोद भराई की रस्म की ।इस दौरान स्मृति लाल सलवार कुर्ते में खूबसूरत लग रही थी वही गौतम गुलाबी कुर्ता और सफेद पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।  स्मृति ने अपनी गोद भराई सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।स्मृति इस समय अपने लास्ट ट्रिमस्टर में चल रही है और प्रेगनेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।

फ़ैमिली गोद भराई के पहले स्मृति ने अपने फ्रेंड्स के साथ बेबी शावर भी एन्जॉय किया जिसमे कई तरह के गेम्स खेल कर मस्ती की गई।इस मौके पर स्मृति ने सफेद रंग का वनपीस पहना हुआ है।इस फंक्शन में मां बनने जा रहीं स्मृति को बधाई देने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ पहुंचीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा- ‘बेबी शावर पार्ट-दो।’

वही इससे पहले स्मृति खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो और गौतम गुब्बारों से लड़ते हुए नजर आ रहे है और दोनों ने ‘मॉम टू बी और सुपर डैड टू बी का सैस पहना हुआ है।  यह बेबी शावर उनके फ्रेंड मोना अरोड़ा और अनील कुमार ने उनके लिए सरप्राइज प्लान किया था ।

बता दें, स्मृति और गौतम की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से’  के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने बाद में गोवा जा कर गौतम ने स्मृति को शादी के लिए प्रोपोज किया। ये शादी 23 नवंबर 2017 में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।

हम स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

Related posts