टीवी शो ‘एवरेस्ट’ फेम एक्ट्रेस शमता अंचन ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Shamata AnchanShamata Anchan

टीवी शो ‘एवरेस्ट’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस शमता अंचन हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा के संग शादी के बंधन में बंधी. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है.

शमता अंचन ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी कर ली. दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे. डेट करने के बाद अब 8 फरवरी को दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. दोनों ने शादी दक्षिण और उत्तर तरह की भारतीय रस्में पूरी की.

Shamata Anchan tied knot with boyfriend Gaurav Verma

अपनी शादी में शमता ने लाल और सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी इस साउथ इंडियन लुक में शमता बेहद खूबसूरत दिख रही थी. वही गौरव ने लाइट कलर की शेरवानी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी. शादी से जुडी अपनी कई फोटोज शमता ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ की थी. फैंस इस न्यूली वेड कपल को काफी पसंद कर रहे है और नए जीवन की ढेरो शुभकामनाएं दे रहे है. वही शमता की शादी में उनके शो, एवरेस्ट के को-स्टार्स साहिल सलाथिया और रोहन गंडोत्रा शामिल हुए थे.

Shamata Anchan Gets Married To Gaurav Verma

आपको बता दें शादी से पहले गौरव और शमता ने करीब एक साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। दोनों एक – दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते है. साथ ही खबरें ये भी है कि जल्द ही कपल हनीमून के लिए मालदीव के लिए रवाना हो जाएगा.

शमता को आशुतोष गोवारिकर के टेलीविजन शो एवरेस्ट में देखा गया था. अपने खूबसूरत लुक और एक्टिंग ने शमता ने फैंस का दिल जीता था. वही शमता अंचन को मुख्य भूमिका ‘अंजलि सिंह रावत’ के लिए खूब पसंद किया गया. साथ ही शमता अंचन को और ज्यादा सफलता सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार से मिली।

Related posts