Entertainment News

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की वेडिंग पार्टी में क्रिकेटर्स ने मचाया धमाल, विराट ने जम कर किया डांस

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पिछले महीने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. मैक्सवेल ने अपनी शादी हिंदू और ईसाई धर्मों के रीति-रिवाजों से की थी. शादी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को शादी की पार्टी दी है. जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Virat Kohli, Shabaz Ahmed groove to Pushpa song in Glenn Maxwell’s wedding party

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2022 मैच के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की है. इस पार्टी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम के कई क्रिकेटर शामिल हुए था. वही इस पार्टी में  टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शामिल हुई थी. पार्टी में विराट ब्लैक कलर का कुर्ता और सफ़ेद पजामा पहने नज़र आये थे तो वही अनुष्का ने पिंक कलर का सूट पहना था. इस इवेंट में अनुष्का और विराट आईपीएल के बायो-बबल में रहते हुए शामिल हुए थे.

Virat Kohli, Faf du Plessis attend Maxwell’s wedding ceremony

इस पार्टी में विराट समेत बाकी खिलाड़ी भी जमकर मस्ती करते नजर आए थे. वही पार्टी से विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट बॉलिंग ऑलराउंडर शबाज़ अहमद के साथ हाल ही में आयी साउथ इंडियन फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊ अंटावा’ पर डांस करते दिखे. इसके सिवा वो फिल्म आरआरआर के नाचो नाचो गाने पर भी बाकि खिलाड़ियों के साथ नाचते नज़र आये. इस पार्टी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी परिवार के साथ पहुंचे थे.

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक दूसरे को साल 2017 से डेट कर रहे थे पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2022 मार्च में शादी रचाई।  शादी के बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी. दोनों ने अपनी शादी हिंदू और ईसाई धर्मों के रीति-रिवाजों से की थी.
 

Akansha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago