साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल ने स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा के साथ उनके बर्थडे पर की सगाई

jwala gutta vishnu vishal engagementjwala gutta vishnu vishal engagement

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विष्णु विशाल ने सोमवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को उनके जन्मदिन पर बेहद खास तोहफा दिया।  विष्णु ने आधी रात को ज्वाला को रिंग पहना कर प्रपोज़ किया और दोनों ने सगाई कर ली। 

विष्णु विशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर  कर इसकी जानकारी दी है।  विष्णु ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला गुट्टा। जीवन की नई शुरुआत… चलो सकारात्मक रहें और आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आसपास के लोगों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। दोस्तों आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है… #newbeginnings’

इसके आगे विष्णु ने लिखा, ‘बसंत जैन आधी रात को अंगूठी का इंतजाम करने के लिए आपका धन्यवाद #एंगेजमेंट रिंग का जुगाड़’
ज्वाला गुट्टा ने भी सगाई की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘और ये कल रात को हो ही गया और ये कितना सुंदर सरप्राइज था। आज जब मैं अपने जीवन के बारे में सोचती हूं, क्या यात्रा रही है ये और आज मुझे अहसास हुआ कि आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। हमारे परिवार, आर्यन, दोस्तों और काम के बारे में। मुझे यकीन है ये एक और शानदार यात्रा साबित होने वाली है।’

विष्णु विशाल तमिल फिल्मों के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं साथ ही खेल से भी उनका नाता रहा है। फिल्मों में आने से पहले विशाल क्रिकेटर रहे हैं। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने फिल्मों में करियर शुरू किया। वे ज्वाला गुट्टा से 10 महीने 10 दिन छोटे हैं। विष्णु विशाल उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने शादी के 9 साल बाद पत्नी रजनी नटराज को तलाक दे दिया था। दोनों का एक बेटा आर्यन है जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था।

पत्नी को तलाक के बाद विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को डेट करना शुरू किया था। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।  वही ज्वाला गुट्टा की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ जुलाई 2005 में हुई थी, लेकिन जून 2011 इन दोनों का भी तलाक हो गया था। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की सगाई की  खुशखबरी को सुनकर बेहद खुश हैं।

Related posts