दिव्यांका त्रिपाठी के जन्मदिन पर विवेक दहिया ने दिया खास सप्राइज, उदयपुर में मना रहे छुट्टियां

Divyanka TripathiDivyanka Tripathi

टेलीविज़न इंडस्ट्री के फेमस और क्यूट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हमेशा कपल्स गोल देते दिखते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और फैंस के साथ अपने मूमेंट्स शेयर करना नहीं भूलते.

Vivek Dahiya celebrating his wife Divyanka Tripathi’s birthday in Udaipur

इन दिनों यह कपल दिव्यांका का बर्थडे मनाने उदयपुर में वेकेशन पर गया हुआ है. आज यानि 14 दिसंबर को दिव्यांका अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. इस बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए इस कपल ने खूबसूरत शहर उदयपुर को चुना. बर्थडे से जुडी कई तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया परफैंस के साथ शेयर की. वही इस बर्थडे को और खूबसूरत बनाने के लिए विवेक ने दिव्यांका को पहले कैंडल लाइट डिनर करवाया और फिर दिव्या को खुद प्यारा सा केक बेक कर के सरप्राइज दिया। विवेक ने दिव्यांका के लिए वाइट चॉकलेट केक बनाया था. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही है. कमेंट कर फैंस दिव्यांका को खूब बधाई दे रहे है.

Vivek dahiya baked cake for wife Divyanka Tripathi on her birthday

दिव्यांका ने जब केक काटा तो उससे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए विवेक ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया। दिव्यांका के बर्थडे को स्पेशल बनाने में विवेक ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी, और उनकी मेहनत रंग भी लायी दिव्यांका इन सब से बेहद खुश नज़र आ रही थी. इससे पहले यह कपल हाल ही दुबई विवेक के बर्थडे सेलिब्रेशन और वेकेशन पर गया था. वही कुछ समय पहले विवेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने दिव्यांका के लिए फूलों से हैप्पी बर्थडे लिखा था.

Vivek dahiya and Divyanka Tripathi in Udaipur

वही आपको बतादें की दिव्यांका ने विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी. दिव्यांका और विवेक टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के दौरान मिले थे और साथ में काम करते हुए ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉए कर रही हैं. वही यह कपल अपने फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हैं.

Related posts