‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा ने ब्वॉयफ्रेंड हसन सरताज संग की सगाई

Shireen MirzaShireen Mirza

टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘सिम्मी भल्ला’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जाता है. वही शिरीन अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है.  शिरीन मिर्जा अपने बॉयफ्रेंड हसन सरताज से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में शिरीन और हसन ने सगाई की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

‘Yeh Hai Mohabbatein’ Fame, Shireen Mirza Gets Engaged

शिरीन मिर्ज़ा और हसन सरताज ने हाल ही में सगाई रचाई है. जिसकी कुछ झलक शिरीन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. शिरीन ने अपने खास दिन पर एक्वा ब्लू कलर का लहंगा पहना था. जिसके साथ उन्होंने लाइट पिंक कलर का दुपट्टा लिया था. इस लुक में शिरीन बेहद खूबसूरत लग रही थी. वही हसन ने लाइट पिंक शर्ट के साथ वाइट कलर का कोट पहना था. दोनों साथ में बेहद प्यार लग रहे थे.

शिरीन की सगाई की कुछ तस्वीर सामने आयी है जिसमे से एक में शिरीन और हसन अपनी सगाई की अँगूठियां दिखाते नज़र आये. वही एक तस्वीर में हसन अपने घुटने पर बैठ कर शिरीन का हाथ पकड़े नज़र आये. फैन्स इस कपल को खूब बधाइयाँ दे रहा है और वही इस जोड़े को खूब पसंद भी कर रहा है.

Shireen Mirza’s Engagement

आपको बता दे कि वैलेंटाइन डे पर शिरीन ने अपने प्यार का इज़हार किया था. तो वही बाद में उनके बॉयफ्रेंड हसन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों ही सेलिब्रेशन के लिए जयपुर गए थे, जहां हसन ने शिरीन को प्रपोज किया था. अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले है.

साथ ही आपको बता दें, शिरीन मिर्जा सीरियल ये है मोहब्बतें  में नजर आई थीं. शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था. इसके सिवा शिरीन को सावधान इंडिया, एमटीवी गर्ल्स नाइट, ये है आशिकी, 24,  गुटर गू, ढाई किलो प्रेम जैसे कई फेमस टीवी शोज में देखा जा चुका है.

Related posts